अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत सोनहत के उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल रहे।*
*महिला सशक्तिकरण के लिए संदीप जायसवाल का संकल्प, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान*
सोनहत।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्लाक मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत सोनहत के उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल रहे।*
इस अवसर पर मुख्य अतिथि संदीप जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति साहस, त्याग और प्रेरणा का प्रतीक है।
एक महिला ही परिवार और समाज की आधारशिला होती है।
उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
कार्यक्रम में सोनहत ब्लाक के 7 सेक्टरों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही महिलाओं के उत्साहवर्धन के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में किया गया।
पहले चरण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं शामिल हुईं, जबकि दूसरे चरण में महिला जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सोनहत सरपंच मानमति सिंह, भाजपा नेता मनोज त्रिपाठी, रामदेव राजवाड़े, दिनेश सिंह, सेक्टर सुपरवाइजर सुषमा एक्का सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
महिला बाल विकास विभाग
रिपोर्ट नीलेश सोनी