logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फेमस होने की चाहत में युवक पहुँचा जेल, अधिकारियों से अभद्रता का वीडियो हुआ था वायरल

मोतिहारी/हरसिद्धि: सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाहत एक युवक को भारी पड़ गई। अभिषेक कुमार नाम का युवक पिछले कई दिनों से एक सरकारी स्कूल परिसर से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा था। इन वीडियो में वह प्रशासनिक अधिकारियों से ऊँची आवाज में बहस करता और कई बार अभद्र व्यवहार करते हुए दिखाई दे रहा था।

वायरल वीडियो में युवक हरसिद्धि के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) और अरेराज के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) सहित अन्य अधिकारियों से तेज आवाज में बात करता और तीखे सवाल पूछते हुए नजर आया। वीडियो में उसका व्यवहार सामान्य और मर्यादित नहीं दिख रहा था।

बताया जा रहा है कि युवक बार-बार खुद को UPSC का छात्र बताकर अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था। स्कूल परिसर में उसका व्यवहार इतना आक्रामक था कि माहौल तनावपूर्ण हो गया था।

मामले के संज्ञान में आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
यह घटना सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के लिए एक सीख भी है कि लोकप्रियता की चाह में कानून और शिष्टाचार की सीमाएं पार करना भारी पड़ सकता है।

12
632 views

Comment