logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खुरई में छात्र के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, परिजनों ने कराया राजीनामा

खुरई। 9 मार्च/खुरई में सोशल मीडिया पर इन दिनों छात्रों के बीच मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक छात्र को बेल्ट से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं मौके पर मौजूद कुछ अन्य छात्र बीच-बचाव करने की कोशिश भी करते नजर आ रहे हैं, लेकिन एक युवक लगातार बेल्ट से मारने पर आमादा दिखाई देता है।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद घायल छात्र थाना भी पहुंचा था और रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही थी। हालांकि बाद में दोनों युवकों के परिजनों के बीच आपसी समझौता हो गया और मामला राजीनामे के साथ शांत हो गया।
इस घटना के बाद शहर में एक बार फिर कम उम्र के युवाओं में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्तियों को लेकर चिंता जताई जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसी प्रवृत्तियों पर नियंत्रण नहीं किया गया तो यह बच्चे आगे चलकर बड़े अपराधों की ओर बढ़ सकते हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में बाल सुधार केंद्र से भी कुछ किशोरों द्वारा चौकीदार को घायल कर चैनल गेट तोड़कर भागने की घटना सामने आई थी। ऐसे मामलों से यह सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर कम उम्र के बच्चों में अपराध की प्रवृत्ति क्यों बढ़ती जा रही है और इसे रोकने के लिए समाज व परिवार को क्या कदम उठाने चाहिए।




10
380 views

Comment