कुशवाहा समाज द्वारा भगवान लव-कुश मंदिर में रंगपंचमी का पर्व बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया।
खुरई 9 मार्च-कुशवाहा समाज के सैकड़ों लोग मंदिर परिसर में एकत्रित हुए और भगवान लव-कुश की पूजा-अर्चना कर सभी के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर रंगपंचमी की शुभकामनाएं दीं। पूरे मंदिर परिसर में उत्सव का माहौल रहा और लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ पर्व का आनंद लिया।
इस अवसर पर कुशवाहा समाज के अध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने सभी को रंगपंचमी की बधाई दी।