खुरई। रविवार को हैहयवंशी क्षत्रिय ताम्रकार समाज संगठन खुरई द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
खुरई 9 मार्च/कार्यक्रम के दौरान ताम्रकार समाज के नवीन चुनाव हेतु सामुदायिक भवन भूसा मंडी के पास खुरई जिला सागर में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से अखिलेश शिवपुरिया को खुरई ताम्रकार समाज का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों का भी चयन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें महासचिव पुनीत ताम्रकार, कोषाध्यक्ष हिमांशु ताम्रकार, संगठन मंत्री प्रीत ताम्रकार तथा प्रदेश प्रतिनिधि निलेश कुमार ताम्रकार को नियुक्त किया गया। शेष कार्यकारिणी का गठन अध्यक्ष द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे,