logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Team India World Champion: टीम इंडिया फिर बनी चैंपियन,IND vs NZ: भारत ने तीसरी बार जीता टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब, न्‍यूजीलैंड को हराने में इन 5 धुरंधरों

जहां टूटा था सपना, वहीं चैम्पियन बन जीता दिल.. ❤️. 3 साल में टीम इंडिया 🇮🇳 🇮🇳
टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीत लिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए और फिर न्यूजीलैंड को 159 रन पर समेट दिया. इस जीत के साथ भारत टी20 विश्व कप तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गया 🏏
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया. करीब 90 हजार दर्शकों की गूंज के बीच भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 विश्व कप का खिताब तीसरी बार अपने नाम कर लिया. भारतीय टीम की इस महाजीत के साथ ही अहमदाबाद के इस मैदान से 19 नवंबर 2023 की हार की याद भी खत्म हो गई.

IND vs NZ: भारत ने तीसरी बार जीता टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब, न्‍यूजीलैंड को हराने में इन 5 धुरंधरों ने झोंक दी अपनी जान

भारतीय टीम ने संजू सैमसन के 89 रन और जसप्रीत बुमराह के 4 विकेटों के दम पर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब तीसरी बार अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया दुनिया की पहली टीम बन गई है, जिन्होंने टी20 विश्व कप की तीसरी बार अपने नाम किया है।

फाइनल में भारत की जीत के हीरो रहे ये 5 खिलाड़ी-

1. संजू सैमसन
विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने फाइनल में कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने 46 गेंदों पर 89 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। संजू और अभिषेक ने पहले विकेट के लिए 98 रन जोड़े, जिसकी वजह से मेन इन ब्लू ने 255 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। ऐसे में भारत को चैंपियन बनाने में संजू ने अहम भूमिका निभाई।

2. जसप्रीत बुमराह
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने फाइनल में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में मात्र 15 रन खर्च किए और 4 विकेट हासिल किए। बुमराह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनकी गेंदबाजी का ही नतीजा था कि कीवी टीम 159 रनों पर सिमट गई और भारत ने मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

3. अक्षर पटेल
स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अपनी गेंदबाजी ने कीवियों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। अक्षर शानदार गेंदबाजी की और 3 ओवर में 27 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने फिन एलन, ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल जैसे खतरनाक खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया और मैच में टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित की।

4. ईशान किशन
ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में कमाल की पारी खेली। अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद उन्होंने तेजी से रन बनाए। भारत के लिए तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया और किशन उनमें से एक हैं। किशन ने 25 गेंदों पर 54 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनकी पारी की वजह से टीम इंडिया ने 15 ओवरों में 200 रनों के आंकड़े को पार कर लिया था

5. अभिषेक शर्मा
सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को पूरे टूर्नामेंट के दौरान आलोचना का सामना करना पड़ा। हालांकि, फाइनल मुकाबले में उन्होंने बल्ले से तबाही मचाई। अभिषेक ने 18 गेंदों पर ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 21 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। उनकी पारी भी भारतीय टीम के लिए अहम रही और चैंपियन बनने में अभिषेक ने अहम भूमिका निभाई


हर एक उम्मीद, हर एक दावा और हर एक ख्वाहिश सही साबित हुई. हर एक आलोचना, हर एक सवाल और हर संदेह पूरी तरह ध्वस्त हो गया. पिछले करीब 2 साल का बदलाव, मेहनत और रणनीति अपने सफल अंजाम पर पहुंच गई

Team India World Champion: टीम इंडिया फिर बनी चैंपियन,

बहुत बहुत बधाई आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं 🏆 ✌️ 💪 🏆 ✌️ 💪 🏆 ✌️ 💪 🏆 ✌️ 💪 🏆 ✌️ 💪 🏆 ✌️ i💐💐💐💐💐💐

15
707 views

Comment