logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पराग ह्यूमन फाउंडेशन ट्रस्ट ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर "इंस्पायरिंग वूमेन अवार्ड 2026" का किया भव्य आयोजन।

मुरादाबाद। पराग ह्यूमन फाउंडेशन ट्रस्ट ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर "इंस्पायरिंग वूमेन अवार्ड 2026" का भव्य आयोजन मिगलानी सेलिब्रेशन में किया।
संस्थापिका गरिमा सिंह ने बताया कि पिछले 6 वर्षों से लगातार पराग ह्यूमन फाउंडेशन ट्रस्ट विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं दे रही महिलाओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है।
इस वर्ष 50 महिलाओ का सम्मान किया गया।
आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय कत्थक डांसर विदुषी दीप्ति गुप्ता के कर कमल से महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में माइंड बॉडी चैरिटेबल फाउंडेशन, काशवी एंटरप्राइजेज, एम आई टी वर्ल्ड स्कूल की सराहनीय भूमिका रही।
निधि मदान संगीत एवं नृत्य अकादमी के द्वारा शास्त्रीय पद्धति पर कत्थक प्रस्तुत किया गया
कंचन गुप्ता जी ने महिला सशक्तिकरण पर सुंदर कविता प्रस्तुत की।
प्रसिद्ध संगीतज्ञ बाल सुंदरी जी ने होली की मल्हार सुनाई।
इंस्पायरिंग वूमेन अवार्ड 2026 में
एंटरप्रेन्योर की श्रेणी में -
रजनी रस्तोगी, सोनू जैन, बरीरा खान, खुशी अग्रवाल, शुभी कसेरा, को सम्मानित किया गया।
मेडिकल की फील्ड में डॉक्टर जूही सक्सैना, डॉक्टर लता अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
एजुकेशन की फील्ड में रश्मि चौधरी, दिव्या अग्रवाल सिन्हा, शमिता जैन, रश्मि अग्रवाल, ज्योति सिंह, दिव्या अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
अध्यात्म की फील्ड में लक्ष्मी मांगा एवं कामना दुबे को सम्मानित किया गया।
सोशल वर्क की श्रेणी में नेहा रस्तोगी, शिप्रा दीक्षित, गजाला परवीन, विदुषी टंडन को सम्मानित किया गया।
फाइनेंस के क्षेत्र में तान्या अग्रवाल एवं मेधावी वेश को सम्मानित किया गया।
पुलिस सेवाओं में इंस्पेक्टर चंद्रप्रभा, नृत्य की श्रेणी में निधि मदान,इंजीनियर की श्रेणी में रितु सिंह, मॉडलिंग में हिमांतिका खत्री,
कला के क्षेत्र में राशि मल्होत्रा को सम्मानित किया गया।
स्टार अवार्ड से डॉ बबिता गुप्ता, मंजुला कम्बोज, स्नेहा, सिम्मी खान, डॉ सुदीप कौर, पूजा, शिल्पी गोयल, पूजा धल, सम्मानित की गई।
कार्यक्रम में उर्वशी एवं कनिका अग्रवाल ने सभी महिलाओ को होली स्पेशल हौज़ी खिलवाई।
डी सी बी बैंक ने ढेर सारे लकी ड्रा निकाले
होटल हाइप, ॐ साईं डेकोर, अमृत ऐसेथेटिक किलिनिक,टेस्टी किचन, एक्सपर्ट डिज़ाइन ने सभी अवार्डईस को फ्री सर्विस कूपन दिए।
आइमा मीडिया संवाददाता

3
135 views

Comment