logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जहाज़पुर बचाओ आंदोलन: नाम परिवर्तन के विरोध में आज जनआक्रोश


भीलवाड़ा जिले के जहाज़पुर में आज “जहाज़पुर बचाओ आंदोलन” के तहत बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। स्थानीय लोगों और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा जहाज़पुर का नाम बदलकर यज्ञपुर रखने के फैसले का विरोध किया जा रहा है। आंदोलनकारियों का कहना है कि जहाज़पुर की ऐतिहासिक पहचान और विरासत को बनाए रखना जरूरी है।
आंदोलन से जुड़े लोगों का कहना है कि “हमारी विरासत, हमारा अस्तित्व – हमें बचाना है।” उनका मानना है कि वर्षों पुराना जहाज़पुर नाम यहां की संस्कृति, इतिहास और पहचान से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसे बदलना उचित नहीं है।
बताया जा रहा है कि आज जहाज़पुर में स्थानीय नागरिक, व्यापारी और विभिन्न संगठनों के लोग एकत्रित होकर नाम परिवर्तन के खिलाफ विरोध दर्ज कराएंगे और प्रशासन को ज्ञापन भी सौंप सकते हैं।
आंदोलनकारियों ने कहा कि सरकार को नाम बदलने की बजाय क्षेत्र के विकास, रोजगार, सड़क, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए। वहीं प्रशासन ने शांति और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

43
1651 views

Comment