भारत के तीसरी बार विश्व विजेता बनने पर सिकंद्राराव बस स्टैंड पर खुशी की लहर, मिठाई बांटकर मनाया जश्न
हाथरस । भारत के तीसरी बार विश्व विजेता बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे देश की तरह सिकंद्राराऊ में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर सिकन्दरा राऊ बस स्टैंड पर युवाओं ने एकत्र होकर मिठाई बांटी और लोगों के साथ जीत की खुशी साझा की।
बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों, दुकानदारों और राहगीरों को मिठाई खिलाकर भारतीय टीम की शानदार जीत पर बधाई दी गई। इस दौरान देशभक्ति के नारे भी लगाए गए और भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जमकर सराहना की गई।
उमैर अली बेग ने कहा कि भारत का तीसरी बार विश्व विजेता बनना पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है और यह जीत आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करेगी।
इस मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि भारतीय टीम ने अपने शानदार खेल और कड़ी मेहनत से विश्व क्रिकेट में एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। इसी खुशी को साझा करने के लिए बस स्टैंड पर मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे उमैर अली बेग, तौहीद कुरैशी, डॉ. अमन, गौरव वार्ष्णेय आदि।