logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारत बना टी-20 विश्व चैंपियन तीसरी मर्तबा आतिशबाजी से रोशनाया पूरा देश

चंडीगढ़ रविवार 8 मार्च 2026 आर के विक्रमा शर्मा अनिल शारदा हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा करण शर्मा -- आज भारत देश की क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के क्रिकेट टीम को टी20 फाइनल मैच में करारी शिकस्त दी और तीसरी मर्तबा टी20 विश्व चैंपियन का खिताब भारत की झोली में डाल दिया।। देश में जश्न का माहौल बना दिया। चंडीगढ़ भी इस जश्न में शामिल ना हो ऐसे कैसे हो सकता है। जैसे ही भारत टी20 विश्व चैंपियन बना तो चारों ओर बम पटाखे आतिशबाजी शुरू हो गई। बरवाला से अश्विनी शर्मा और पंचकूला से हरीश शर्मा के मुताबिक लोग घरों के बाहर निकले और आतिशबाजी शुरू कर दी। चारों ओर दिवाली जैसा जश्न मनाया जा रहा है। चंडीगढ़ से अनिल शारदा रक्षत शर्मा के मुताबिक खूब आतिशबाजी की जा रही है। जीरकपुर में लोगों ने आतिशबाजी शुरू कर मुंह मीठे करवा भारत जिंदाबाद के नारे लगाए।

2
0 views

Comment