logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् बिलासपुर द्वारा होली मिलन का आयोजन.



बिलासपुर -: समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् बिलासपुर के तत्वावधान में होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में रविवार 8 मार्च को सरकंडा स्थित श्रीमती शशि राघवेन्द्र द्विवेदी के निवास में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया.

संगठन की जिला सचिव श्रीमती अंजू शर्मा ने आयोजन के विषय में जानकारी देते हुये बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम, भगवान परशुराम एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया. परिषद् की पदाधिकारियों सहित उपस्थित सहयोगियों ने विधिवत् पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके बाद होली के पारंपरिक गीतों, फाग एवं भजनों की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया. समारोह में उपस्थित मातृशक्ति ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और समाज में प्रेम, सद्भाव तथा एकता बनाए रखने का संकल्प लिया.

संगठन की जिलाध्यक्ष श्रीमती रमा दीवान ने कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार ही नहीं बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी सौहार्द और बुराइयों पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. इस अवसर पर सभी ने मिलकर समाज में सकारात्मक सोच और संस्कारों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया. कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. फाग गीत, नृत्य और पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया.

समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् की प्रदेश सचिव श्रीमती मनीषा शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज तिवारी, प्रदेश संगठन विस्तार प्रमुख श्रीमती उमा शुक्ला ने अपने-अपने संबोधन के माध्यम से कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज के लोगों को एक मंच पर आने का अवसर मिलता है, जिससे आपसी संवाद और सहयोग की भावना मजबूत होती है. उन्होंने कहा कि मातृशक्ति समाज की आधारशिला होती है और उसके मार्गदर्शन से समाज में संस्कार, संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण संभव होता है. उन्होंने यह भी कहा कि परिषद समय-समय पर सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है, जिससे समाज में जागरूकता और एकता बनी रहती है.

कार्यक्रम के अंत में संगठन की प्रमुख सलाहकार श्रीमती शशि द्विवेदी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती राही दुबे ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग और सहभागिता से ही ऐसे कार्यक्रम सफल हो पाते हैं.

इस अवसर पर श्रीमती विभा पांडेय, श्रीमती स्वाति दीवान, श्रीमती प्रीति पांडेय, श्रीमती प्रियंका दुबे, श्रीमती चांदनी मिश्रा, श्रीमती नंदिनी तिवारी, श्रीमती विजय लक्ष्मी पाठक, श्रीमती किरण शर्मा, श्रीमती रेखा तिवारी, श्रीमती पुष्पा दुबे, श्रीमती माया दुबे, श्रीमती सरिता तिवारी, श्रीमती किरण शर्मा, श्रीमती सीमा शर्मा, श्रीमती नीलिमा शर्मा, श्रीमती संजू पांडेय, श्रीमती उर्वशी शर्मा, श्रीमती सुनीता पांडेय, श्रीमती श्वेता शर्मा, श्रीमती मीना तिवारी, श्रीमती चंद्रकांता गौरहा, श्रीमती इंदू दीवान, श्रीमती भगवती देवी दुबे सहित बिलासपुर निवासी अधिकांश संगठन सहयोगी उपस्थित थीं.

5
970 views

Comment