logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

किदवई नगर में ‘सुंदर काण्ड’ एवं होली मिलन समारोह का आयोजन

कानपुर। अपना परिवार सेवा संगठन द्वारा किदवई नगर के वाई ब्लॉक में भक्ति और सामाजिक एकता का अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। रविवार शाम 4 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में सुंदर काण्ड पाठ के साथ होली मिलन समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु और गणमान्य लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम और हनुमान जी के स्मरण के साथ सुंदर काण्ड पाठ से हुई। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पाठ में भाग लिया और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम समाज में एकता, प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों के लिए प्रसाद और जलपान की व्यवस्था भी की गई।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ता, संगठन के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक जिसमें मुख्य रूप से अजय द्विवेदी, कुलदीप शुक्ला, विनोद तिवारी,मनोज बाजपेई, योगेश त्रिवेदी,अनिल त्रिवेदी,आशीष पांडे, अक्षत द्विवेदी मौजूद रहे

23
1007 views

Comment