logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मालई गांव की महिला मंगलदल ने निभाई परंपरा, संस्कृति के साथ मनाया खास दिन

चमोली | 8 मार्च 2026
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चमोली जिले के मालई गांव में महिला मंगलदल की महिलाओं ने अपनी पारंपरिक रीति-रिवाज और संस्कृति को संजोते हुए इस खास दिन को उत्साह के साथ मनाया।
गांव की महिलाओं ने एकजुट होकर पारंपरिक वेशभूषा में कार्यक्रम आयोजित किया और लोक परंपराओं, गीत-संगीत और आपसी सहयोग की भावना के साथ महिला दिवस मनाया। इस दौरान महिलाओं ने समाज में अपनी भूमिका, सशक्तिकरण और गांव के विकास में महिलाओं की भागीदारी पर भी चर्चा की।
महिला मंगल दल की सदस्यों ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराएं हमारी पहचान हैं, जिन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। इसलिए महिला दिवस जैसे अवसर पर भी अपनी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में गांव की कई महिलाओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया और महिलाओं के सम्मान व सशक्तिकरण का संकल्प लिया।
संवादाता: सौरभ भण्डारी | AIMA MEDIA

15
22 views

Comment