logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

टाई केयर संस्था ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को किया सम्मानित


नुक्कड़ नाटक, गीत व नृत्य से गूंजा रामलीला मैदान, 250 महिलाओं की रही सहभागिता
शाहगंज (जौनपुर)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर टाई केयर संस्था शाहगंज द्वारा रामलीला मैदान में महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और महिला सशक्तिकरण को लेकर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीओ कार्यालय से वरिष्ठ महिला पुलिसकर्मी प्रियंका रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अर्चना उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नारी संघ की लीडर ममता बनबासी ने की। संचालन नेहा भारती ने किया, जबकि अंत में किरण ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर रूचि ने महिलाओं से समाज में आगे बढ़ने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। वहीं नेहा भारती ने कहा कि महिला दिवस महिलाओं की समानता और अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक है। राधिका ने महिलाओं को अपनी शक्ति पहचानने और हर क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा गीत, नृत्य और नुक्कड़ नाटक की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर मंचासीन महिलाओं को टाई केयर संस्था की ओर से डायरी और पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाली 20 बालिकाओं को कॉपी और पेन देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र की लगभग 250 महिलाएं उपस्थित रहीं, जिनमें सक्या, अंतिमा, कुसुम, रीता, सरोज, चमेला, फुला सरोज सहित अनेक महिलाएं शामिल रहीं। कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

0
186 views

Comment