होली के दिन हुए विवाद में युवक की मौत के बाद प्रशासन सख्त, पुलिस की मौजूदगी में तोड़ा गया अवैध निर्माण
होली के दिन हुए विवाद में युवक की मौत के बाद प्रशासन सख्त, पुलिस की मौजूदगी में तोड़ा गया अवैध निर्माण,
दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के दिन हुए तरुण मर्डर केस के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घर पर बुलडोजर चला दिया। नगर निगम (MCD) की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और आरोपी के मकान के अवैध हिस्से को तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार होली के दिन पानी से भरे गुब्बारे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। यह विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान 26 वर्षीय तरुण कुमार पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में काफी तनाव फैल गया और स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।
इस बीच प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर के अवैध निर्माण को चिन्हित किया और नगर निगम की टीम ने पुलिस सुरक्षा के बीच बुलडोजर से उसे ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूरे इलाके में स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई