logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्थायी राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर आज विधानसभा घेराव, उक्रांद कार्यकर्ताओं का ‘राजधानी गैरसैंण ' आह्वान

उत्तराखंड में स्थायी राजधानी गैरसैंण की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। आज 8 मार्च को उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में गैरसैंण में विधानसभा घेराव किया।
उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा राज्य बनने के वर्षों बाद भी उत्तराखंड को स्थायी राजधानी नहीं मिल पाई है, जबकि राज्य आंदोलन के दौरान गैरसैंण को राजधानी बनाने की मांग प्रमुख थी।
उक्रांद का कहना है कि पहाड़ के संतुलित विकास और राज्य आंदोलनकारियों की भावना के सम्मान के लिए गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करना जरूरी है। इसी मांग को लेकर पार्टी कार्यकर्ता आज विधानसभा घेराव कर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाई। कार्यक्रम में उक्रांद के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। पार्टी ने प्रदेशभर के समर्थकों से गैरसैंण पहुंचकर आंदोलन को मजबूत करने की अपील की है।
साथ ही यूकेडी युवा कार्यकर्ता पवन नेगी भी काफी जोश में दिखाई दिए उधर प्रशासन ने भी कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई ।

10
125 views

Comment