logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

N टाइप इमामबाड़ा में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, मुल्क में अमन-चैन के लिए मांगी गई दुआ

(टेल्को /जमशेदपुर ):

रमजान के मुबारक महीने में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी N टाइप इमामबाड़ा में N टाइप बॉयज़ क्लब की ओर से दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोज़ेदारों ने एक साथ रोज़ा खोला और मग़रिब की नमाज़ अदा की।

इफ्तार के बाद देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारा और तरक्की के लिए सामूहिक दुआ मांगी गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि रमजान का महीना हमें आपसी एकता, मोहब्बत और इंसानियत के साथ रहने का पैगाम देता है। साथ ही यह महीना गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने की भी सीख देता है।

दावत-ए-इफ्तार के इस आयोजन में इलाके के कई लोग और रोज़ेदार बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में भाईचारे, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

44
1507 views

Comment