अमेठी| अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को स्मृतिचिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित ।
दिनांक: 08 मार्च 2026, अमेठी
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 08 मार्च 2026 को विकास भवन प्रेरणा सभागार, जनपद अमेठी में महिला कल्याण विभाग की ओर से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय श्री राजेश अग्रहरि , उपजिलाधिकारी/जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री नीतेश राज ,उपजिलाधिकारी/जिला प्रोबेशन अधिकारी सुश्री प्रीति तिवारी , जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संतोष श्रीवास्तव (ICDS) तथा ब्लॉक परियोजना अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तर पर आयोजित माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता प्रदान की गई। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली CWC सदस्य श्रीमती नीरज पाण्डेय एवं श्रीमती रीता सिंह , हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वूमेन की अकाउंट असिस्टेंट सुश्री जानवी गुप्ता , वन स्टॉप सेंटर केशवर्कर श्रीमती ममता यादव , चाइल्ड हेल्पलाइन केसवर्कर श्रीमती बेबी सिंह एवं रुचि सिंह डीसीपीयू विभाग से श्रीमती स्वाती सिंह को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त आईसीडीएस विभाग की चयनित सुपरवाइजर अभ्यर्थिनी को नियुक्ति पत्र तथा अन्य मुख्य सेविका एवं आंगनवाड़ी तथा आंगनवाड़ी सहायिका को स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण तथा समाज में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने पर बल दिया।