logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सहयोग समिति' द्वारा भव्य होली मिलन एवं कवि सम्मेलन संपन्न पूर्व सांसद डॉ. चन्द्रशेखर त्रिपाठी ने बिखेरे सद्भाव के रंग

बांसी।स्थानीय सहयोग समिति के तत्वावधान में नगर के गैलेक्सी रेस्टोरेंट में भव्य 'होली मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन' का गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संतकबीरनगर के पूर्व सांसद डॉ. चन्द्रशेखर त्रिपाठी उपस्थित रहे।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य जनों द्वारा दीप प्रज्वलन और महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. चन्द्रशेखर त्रिपाठी ने कहा, "होली का पर्व आपसी भेदभाव भुलाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। सहयोग समिति का यह प्रयास सराहनीय है, क्योंकि ऐसे आयोजनों से न केवल सामाजिक समरसता बढ़ती है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी बल मिलता है।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में आयोजित कवि सम्मेलन में दूर-दराज से आए कवियों ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया। हास्य-व्यंग्य, श्रृंगार और वीर रस की कविताओं ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। होली के गीतों और फाग की मधुर प्रस्तुतियों पर लोग झूमने को मजबूर हो गए।
सहयोग समिति के सदस्यों ने सभी आगंतुकों का अबीर-गुलाल लगाकर आत्मीय स्वागत किया। आयोजन के अंत में समिति द्वारा मुख्य अतिथि और कवियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों को भी अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रसिद्ध कवि डॉ. ज्ञानेन्द्र द्विवेदी 'दीपक', डॉ. कृष्ण कुमार मिश्र 'किशन', सुशील सागर, राकेश त्रिपाठी 'गवार', डॉ. दिनेश त्रिपाठी और ब्रह्मदेव शास्त्री 'पंकज' सहित अमय पान्डेय, सोनू जयसवाल,हरजीत सिंह, अमित कुमार श्रीवास्तव, अमित गुप्ता,बैजनाथ जयसवाल,अभिषेक श्रीवास्तव, कृपाशंकर भट्ट, गुड्डू बाबा, जय गोविन्द साहू,, अनिल कुमार मौर्य, ग्रीश चौधरी, रविंद्र श्रीवास्तव,ग्रिजेशधर दिवेदी, सत्येंद्र उपाध्याय, मुकेशधर दुवे,अंकुर गुप्ता,विजयप्रकाश, क्रांति कुमार गुप्त, जयप्रकाश पान्डेय, विष्णुकांत पान्डेय, वकील अहमद खांन,
अनेक गणमान्य नागरिक और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

46
1867 views

Comment