नवांकुर् संस्था के द्वारा प्रस्फुटन समितियां का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर् संस्था श्री सतगुरु कबीर समाज कल्याण समिति के द्वारा बैकुंठपुर सेक्टर में गठित समितियां का क्षमता वर्धन प्रक्षिक्षणं कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष श्री राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक के मार्गदर्शन में नव गठित बित्तीय वर्ष 2025 26 के लिए ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के क्षमता वर्धन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बैकुंठपुर सेक्टर के ग्राम पंचायत झिरिया में किया गया जहां पर सभी प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधियों ने आकर प्रशिक्षण प्राप्त किया प्रशिक्षण में मुख्य रूप से प्रशिक्षकों के द्वारा दस्तावेजीकरण एवं आदर्श गांव की परिकल्पना एवं गांव की मुख्य चुनौतियों के सामना करने हेतु संस्था प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती सुनीता कोरी जी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया एवं प्रशिक्षक राजीव दुबे के द्वारा सभी प्रतिभागियों का परिचय प्राप्त करते हुए प्रशिक्षण की शुरुआत की गई प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु दस्तावेजीकरण पर सहभागी चर्चा करते हुए किसी भी संस्था को दस्तावेजो का महत्व एवम संधारित किए जाने वाले प्रमुख दस्तावेजों जैसे कार्यवाही पंजी आवक जावक रजिस्टर एजेंडा रजिस्टर बिल वाउचर कार्यक्रम रजिस्टर एवं फोटो नस्ती के संबंध में जानकारी दी गई साथ ही दस्तावेजों के संधारण करने का तरीका प्रायोगिक तौर से समझाया गया कार्यक्रम के दूसरे मुख्य विषय आदर्श ग्राम की परिकल्पना पर सभी सहभागियों से चर्चा की गई एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्यक्रमों का चयन कर कार्यक्रम किए जाने का संकल्प दिलाया गया एव्ं ग्राम की मुख्य चुनौती नशा को कैसे दूर किया जा सकता है उसके संबंध में जानकारी दी गई प्रशिक्षण में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बगढा दुबे, झिरिया, रिमारी, गुहिया, हरदी कला, बैकुंठपुर के सदस्य शामिल हुए कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को स्वल्पाहार एवं प्रशिक्षण सामाग्री प्रदाय की गई कार्यक्रम में सभी अतिथियों का आभार ग्राम विकास प्रस्तुत समिति झिरिया के सचिव ओंकार प्रसाद तिवारी के द्वारा किया गया