logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विधायक विनोद भयाणा को हांसी रत्न से नवाजा गया।


।रियाणा, हांसी के विधायक विधायक विनोद भयाना आज एक समारोह में हांसी रत्न से नवाजे गये।उन्होंने इस आवसर पर जनता के प्यार और विश्वास को बताया जीवन की असली पूँजी। कही कि मॉडल जिला बनेगा हाँसी: इस साल बैठेंगे जिला स्तरीय अधिकारी, अगले साल तक तैयार होगा सचिवालय और पुलिस लाइन | विधायक ने हांसी को जिली बनाने की मुहीम शुरू करने वाले रामनिवास फौजी को भी सम्मानित कीया।
हाँसी को 193 साल बाद उसका खोया हुआ जिला होने का गौरव दिलाने के उपलक्ष्य में रविवार को एस.डी. महिला महाविद्यालय के प्रांगण में एक ऐतिहासिक 'धन्यवाद समारोह' का आयोजन किया गया। समारोह में उमड़े हजारों नागरिकों के हुजूम ने विधायक विनोद भयाना का जोरदार स्वागत किया और उन्हें 'हाँसी रत्न' की उपाधि से नवाजा।
हाँसी का विकास रोडमैप: पर बोलते हुए विधायक विनोद भयाना ने मंच से हाँसी के भविष्य का खाका खींचते हुए घोषणा करते हुए कहा हाँसी को प्रदेश का मॉडल जिला बनाया जाएगा। इसी वर्ष सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के कार्यालय यहाँ काम करना शुरू कर देंगे। बुनियादी ढांचा भी अगले वर्ष तक भव्य जिला सचिवालय भवन, पुलिस लाइन और आधुनिक खेल स्टेडियम बनकर तैयार हो जाएंगे।
हांसी के ऐतिहासिक गौरव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पॉलिसी में ढील देकर हाँसी के 193 साल पुराने गौरव को बहाल किया है। "जिएंगे हाँसी के लिए, मरेंगे हाँसी के लिए" ​संबोधन के दौरान विधायक विनोद भयाना अत्यंत भावुक नजर आए। उन्होंने हाथ जोड़कर और सिर झुकाकर तीन बार जनता का अभिवादन किया। उन्होंने कहा: ​"हाँसी के लोग ही मेरे लिए सब कुछ हैं। आप लोगों का मुझ पर अटूट विश्वास और आशीर्वाद ही मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूँजी है। जिला बनाने का जो दायित्व आपने मुझे सौंपा था, उसे पूरा कर आज मुझे आत्म-संतुष्टि और गौरव की अनुभूति हो रही है।" ​विधायक ने अपनी उदारता का परिचय देते हुए हाँसी जिला बनवाने के लिए लंबे समय तक संघर्ष करने वाले रामनिवास फौजी को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस उपलब्धि की असली हकदार हाँसी की जनता है, जिनकी ताकत से वे हर मंच पर आवाज बुलंद कर सके।
संस्थाओं और संगठनों द्वारा भव्य स्वागत: किया गया। ​समारोह में सर्व समाज की ओर से विधायक को पगड़ी पहनाई गई। शहर की विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक और धार्मिक संस्थाओं ने फूलों की विशाल मालाओं से उनका अभिनंदन किया। महाविद्यालय के मुख्य द्वार से मंच तक उन्हें बैंड-बाजे के साथ सम्मानपूर्वक लाया गया।कार्यक्रम में मौजूद रही प्रमुख हस्तियाँ। ​समारोह में विधायक की धर्मपत्नी सुनीता भयाना, नगर परिषद अध्यक्ष प्रवीण इलाहाबादी, नगर परिषद के वाइस चेयरमैन श्री अनिल बंसल, मार्केट कमेटी अध्यक्ष दिनेश धवन, राजनीतिक सलाहकार दिनेश भूटानी, कुलबीर अहलावत, साहिल भयाना, उप-प्रधान अनिल बंसल, सुरजीत गुर्जर, और निजी सचिव रवि अरोड़ा सहित सैंकड़ों गणमान्य व्यक्ति और पार्षद मौजूद रहे।

0
99 views

Comment