logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खून की हर बूंद बनी जीवनदान — जय मणीमहेश सेवा दल बद्दी का सराहनीय प्रयास कांगड़ा, 8 मार्च 2026

खून की हर बूंद बनी जीवनदान — जय मणीमहेश सेवा दल बद्दी का सराहनीय प्रयास
कांगड़ा, 8 मार्च 2026 — मानवता की सेवा के उद्देश्य से जय मणीमहेश सेवा दल बद्दी द्वारा आज Dr. Rajendra Prasad Government Medical College में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 100 यूनिट रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
शिविर का आयोजन अस्पताल के ब्लड बैंक विभाग के सहयोग से किया गया, जिसकी प्रभारी Dr. Anjali Chabal रहीं। उन्होंने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होते हैं।
इस रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में समिति के कई सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें नागेश ठाकुर, एडवोकेट बलदेव बाली, राजेंद्र चौहान, ओमी जरियाल, रवि कपूर, बुधि प्रकाश, राकेश, ईशु चौहान, रणजीत नागला, झुन्नू और महेंद्र कपूर शामिल रहे।
समिति सदस्यों ने बताया कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ऐसे शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।
“रक्तदान महादान है — आपकी एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकती है।”

9
409 views

Comment