श्री मीणा विकास समिति सीसवाली के तत्वाधान में होने वाले मीणा समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर बैठक हुआ आयोजन
सीसवाली श्री मीणा विकास समिति सीसवाली के तत्वाधान में होने वाले मीणा समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारी को लेकर आज रविवार को बैठक आयोजन किया गया संस्था अध्यक्ष चंद्रप्रकाश मीणा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मीणा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 1 मई को किया जाएगा अध्यापक राधेश्याम ने जानकारी देते हुए बताया कि दहेज प्रथा महंगी शादियों पर पाबंदी लगाना हमारा उद्देश्य हैं समाज में फैली दहेज की कुरीतियों को मिटाकर सामूहिक विवाह सम्मेलन में अपने बालिग बेटे बेटियों का विवाह किया जायेगा इस बैठक में समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे