हर्षोल्लास से मनी रंगपंचमी
आगर/बडौद
आज बडौद नगर में बड़े ही हर्षौल्लास के साथ रंग पंचमी का त्यौहार श्री कृष्ण राधा फाग उत्सव समिति और नगर पंचायत के तत्वाधान में धूम धाम से मनी,फाग उत्सव समिति द्वारा आयोजित गैर में बडौद के सभी वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों , युवाओं और बच्चों ने भाग लिया गैर के आनंद के लिए नगर पंचायत द्वारा रंगों के फव्वारे, ढोल,डीजे,और बैंड की व्यवस्था की गई जिनके मधुर संगीत पर नगर के सभी नागरिक युवा और बच्चे नाचते गाते बडौद नगर के तहसील ग्राउंड से बडौद के प्रमुख मार्गो से होते हुए गांधी चौक में स्थित किले पर एकत्रित हुए यहां एक काव्य पाठ का आयोजन भी किया गया, काव्य पाठ में कैलाश भावसार द्वारा होली पर गीत प्रस्तुत किया गया तथा कई वक्ताओं ने सभी को रंगपंचमी की बधाई दी, गैर का जगह जगह भव्य स्वागत नाश्ते के साथ किया गया इस अवसर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा और साथ साथ रहा अंत में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सचिन लववंशी, चंद्रेश शर्मा,ललित राजावत,पिंटू बैरागी बडौद थाना प्रभारी महोदय ने सभी को शांति और सौहार्द के साथ रंग पंचमी मनाने की अपील की और सभी को शुभ कामना दी।