logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग असिस्टेंट प्रोफेसर लाइब्रेरियन 2022 का परिणाम जारी, उदयपुरा (रायसेन) के शुभम् साहू का हुआ चयन, सामाजिक बंधुओ द्वारा प्रदान की

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग असिस्टेंट प्रोफेसर लाइब्रेरियन 2022 का परिणाम जारी, उदयपुरा (रायसेन) के शुभम् साहू का हुआ चयन, सामाजिक बंधुओ द्वारा प्रदान की गई बधाइयां

उदयपुरा रायसेन राधेलाल साहू


मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग एम.पी.पी.एस.सी. असिस्टेंट प्रोफेसर लाइब्रेरियन 2022 का परिणाम जारी किया गया है। इस परिणाम में श्री शुभम् साहू आत्मज श्री रूपराम साहू माता श्री मति गीता बाई ,निवासी अनघोरा तहसील उदयपुरा जिला रायसेन मध्यप्रदेश ने 25वीं रैंक के साथ अनारक्षित श्रेणी में स्थान प्राप्त किया है , इस सफलता के साथ ही उनके गांव के प्रथम एवं परिवार के दूसरे क्लास 2 लेवल 10 राजपत्रित अधिकारी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। गौरतलव है कि शुभम् के बड़े भैया डॉक्टर फूलसिंह साहू वर्तमान में मेडिकल ऑफिसर के पद पर ग्राम बारहा बड़ा में अपनी सेवाएं दे रहे है। इस उपलब्धि से श्री साहू के परिवार एवं गांव में खुशी की लहर है शुभम् वर्तमान में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट में लाइब्रेरी साइंस डिपार्टमेंट में रिसर्च स्कॉलर (जे. आर. एफ.) है , उनका शोध कार्य लाइब्रेरी में वेब 3.0 टेक्नोलॉजी , एवं ए. आई. से संबंधित है जो प्रोफेसर रघुवंश प्रसाद बाजपेई सर के कुशल मार्गदर्शन में जारी है। श्री साहू ने इसके पहले अपनी स्नातक एवं स्नाकोत्तर की डिग्री डॉक्टर हरिसिंह गौर सेंट्रल यूनिवर्सिटी सागर से प्राप्त की एवं नेट एवं जे.आर. एफ. भी उत्तीर्ण किया है साथ ही साथ राजस्थान लोक सेवा आयोग से कालेज लाइब्रेरियन के लिए भी चयनित है। शुभम् ने अपनी सफलता का श्रेय देते हुए अपनी सोशल मीडिया पेज पर यह पोस्ट लिखी है ।यूँ ही गुजरेंगे हमेशा नहीं दिन बेबसी में, खीझ में, घुटन में, ऊबों में। आएँगी वापस हरियालियाँ झुलसी हुई दूबों में।आज शब्द नहीं मिल रहे कलम को क्या लिखा जाए क्या छोड़ दिया जाए कहा से लिखा जाए किस किस को धन्यवाद करें। जब आप सफल होते है तो बो सिर्फ आपकी अकेली सफलता नहीं होती सफलता सामूहिक होती है इसमें शामिल आपके पिता का संघर्ष, मां की आंखे जो पथरा गई थी इस सफलता के इंतजार में, जीवन साथी जो सफल हो गए तो खुश हैं और न होते तो भी आपके साथ ही बही होती जहां खुशी में है, सफलता में है, बो भाई जिसने मांगने से पहले आपकी हर जरूरत पूरी की हो। सभी गुरुजनों एवं सफलता उस बहन की भी है जो आधी रात जागकर आपको चाय बना कर कभी खाना बना कर देती हैं और ये सफलता उन तमाम जिगरी दोस्तो को भी समर्पित जिनके कंधे उस समय मिले जब असफलता पर आसू बहाने को कोई न था। इस सफलता में उन साथियों का भी उतना ही सहयोग है जो कुछ कम नंबर के चलते चयन न हो पाए हो। मेरी अकेली की मेहनत नहीं ये आप सभी के साथ और धैर्य का ही फलीभूत परिणाम है । यह जानकारी मा कर्मा संदेश पत्रिका के प्रधान संपादक पत्रकार श्रीराम साहू को शुभम् साहू मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग लाइब्रेरियन , असिस्टेंट प्रोफेसर लाइब्रेरी इन्फोर्मेशन ऑफिसर
राजपत्रित अधिकारी ने दी। जिनको पूरे देश भर से सामाजिक संस्थाओं द्वारा बधाईयां दी जा रही है।

7
781 views

Comment