*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*08- मार्च- रविवार*
*!! अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस!!*
👇
*=========================*
*1* UAE, सऊदी, जॉर्डन में अमेरिकी THAAD डिफेंस-सिस्टम पर ईरानी हमला, जॉर्डन वाला सिस्टम तबाह, कीमत ₹22 हजार करोड़; अमेरिका के पास ऐसे सिर्फ 7 सिस्टम
*2* ईरान बोला-अमेरिकी जहाज फारस की खाड़ी में डुबा देंगे, ट्रम्प का दावा- अबतक 42 ईरानी वॉरशिप डुबोए; इजराइल ने 16 मिलिट्री प्लेन गिराए
*3* इजराइल ने रात भर ईरान को मिसाइलों से दहलाया, तेल डिपो में लगी भयंकर आग, कई लड़ाकू विमान भी तबाह
*4* नेपाल में शांतिपूर्ण चुनाव पर पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- शांति-समृद्धि के लिए मिलकर काम करेगा भारत
*5* बंगाल में कॉन्फ्रेंस की जगह बदलने पर राष्ट्रपति नाराज, बोलीं-राज्य सरकार आदिवासियों का भला नहीं चाहती; पीएम बोले- यह शर्मनाक, ऐसा कभी नहीं हुआ
*6* TMC ने पार की सारी हदें! राष्ट्रपति का अपमान चिंताजनक; द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम की अनदेखी करने पर बोले PM मोदी
*7* भाजपा इतना नीचे गिर गई कि बदनाम करने के लिए राष्ट्रपति का इस्तेमाल कर रही: ममता बनर्जी
*8* पीएम मोदी आज दिल्ली में 33,500 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे, मेट्रो के 2 नए कॉरिडोर जनता को सौपेंगे, 3 कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे
*9* स्पीकर के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से शुरू होगा बजट सत्र का दूसरा चरण, हंगामे के पूरे आसार
*10* 52,000 से ज्यादा भारतीय खाड़ी देशों से लौटे, 32,107 भारतीय एयरलाइंस, बाकी विदेशी कमर्शियल फ्लाइट्स और नॉन-शेड्यूल्ड उड़ानों के जरिए वापस आए
*11* देश में 33,577 बच्चे लापता, बंगाल टॉप नंबर पर, 7 राज्यों में बच्चों के गुम होने का कोई मामला नहीं, महिला व बाल विकास मंत्रालय की रिपोर्ट
*12* राहुल बोले- नेता नहीं होता,तो एयरोस्पेस कारोबारी होता, चीन की तारीफ में कहा- इसका इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन सिस्टम बेजोड़, लेकिन वह लोकतांत्रिक देश नहीं है
*13* भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे, सरकार ने होर्मुज रूट प्रभावित होने पर नए रास्तों से कच्चे तेल की सप्लाई 10% बढ़ाई
*14* ईरान-इजराइल जंग से कच्चा तेल एक हफ्ते में 27% महंगा, कीमत 92 डॉलर प्रति बैरल के पार; वजह- होर्मुज रूट प्रभावित होने से 20% ग्लोबल सप्लाई पर असर
*15* फाइनल आज IND vs NZ, भारत जीता तो टाइटल डिफेंड करने वाली पहली टीम बनेगी, टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड से कभी नहीं जीती
*=========================*