logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बस्ताकोला में प्लाई गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख


झरिया (धनबाद):-धनबाद के Jharia थाना क्षेत्र के बस्ताकोला में रविवार को एक प्लाई गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखा लाखों रुपये का प्लाई जलकर राख हो गया।

घटना में राजू अग्रवाल समेत तीन लोग झुलस गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर फटने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

आग की चपेट में आने से एक मवेशी के झुलसने की भी सूचना है, जबकि अन्य मवेशियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही Fire Brigade की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित करने का प्रयास जारी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं। 🚒🔥

45
2079 views

Comment