logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महिला उत्पीड़न रोकने में काउंसलिंग एवं मध्यस्थता मददगार

गाजियाबाद। थाना कवि नगर क्षेत्र स्थित परिवार परामर्श केंद्र सर्किल कवि नगर, सेक्टर-3, राजनगर में काउंसलिंग के माध्यम से प्रत्येक माह अनेक पारिवारिक विवादों का सफल निस्तारण किया जा रहा है। केंद्र का उद्देश्य पारिवारिक मतभेदों को संवाद और आपसी समझ से समाप्त कर परिवारों को टूटने से बचाना है।

सहायक पुलिस आयुक्त सूर्यवली मौर्य के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी उप निरीक्षक नमिता चौधरी ने बताया कि फरवरी माह में लगभग 15 से 20 परिवारों की काउंसलिंग की गई। इनमें से करीब 5 से 6 परिवार काउंसलिंग के बाद पुनः साथ-साथ रहने के लिए तैयार हो गए। सभी परिवारों के बीच आपसी सहमति से समझौता कराया गया, जिसके बाद वे अब अपना जीवन हंसी-खुशी व्यतीत कर रहे हैं।

काउंसलर संजय शर्मा ने कहा कि काउंसलिंग और मध्यस्थता के माध्यम से कई बार छोटे-छोटे मतभेद बड़े विवाद का रूप ले लेते हैं, जिन्हें समय रहते समझदारी और संवाद से सुलझाया जा सकता है। परिवार परामर्श केंद्र इसी उद्देश्य से लगातार कार्य कर रहा है।

इस काउंसलिंग प्रक्रिया में वरिष्ठ काउंसलर संजय शर्मा, प्रभारी उप निरीक्षक नमिता चौधरी तथा उर्वशी चौहान ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

2
207 views

Comment