महिला दिवस पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने की मातृशक्ति को सलाम
नारी को समाज की आधारशिला बताते हुए सशक्तिकरण पर जोर
देहरादून/सहसपुर, 8 मार्च 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को सम्मानित करते हुए उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
विधायक पुंडीर ने अपने संबोधन में कहा कि नारी देश और समाज के समग्र विकास की सबसे सशक्त आधारशिला है। उन्होंने महिलाओं के अद्वितीय योगदान की सराहना करते हुए कहा, "महिलाएं अपने संस्कार, विचार और सकारात्मक दिशा से समाज को मजबूती प्रदान करती हैं। भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव उच्च स्थान प्राप्त रहा है।
परिवार से लेकर राष्ट्र निर्माण तक महिलाओं की भूमिका अतुलनीय रही है।"
उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए सरकार एवं समाज द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि वे समाज के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का भरपूर प्रदर्शन कर सकें। विधायक ने सभी मातृशक्ति को नमन करते हुए उनके समर्पण, त्याग और योगदान की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने समाज से अपील की कि महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति हर कोई सजग रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और समानता के संदेश को मजबूती प्रदान करने वाला रहा।