logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नौतनवा में दिल दहला देने वाली घटना: पिता ने दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद लगाई फांसी, घर से मिला सुसाइड नोट


रिपोर्टर: प्रदीप सिंह, महराजगंज
नौतनवा (महराजगंज): भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवा कस्बे के गांधीनगर वार्ड में रविवार की सुबह एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एक पिता ने अपनी ही दो मासूम संतानों की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार, अमरेश कुमार ने अपनी 4 वर्षीय बेटी कंचन और 3 वर्षीय बेटे अमरेंद्र का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने कमरे में ही फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी उस समय हुई जब सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 66वीं वाहिनी में तैनात उसकी पत्नी वंदना कुमारी ड्यूटी से घर लौटीं। घर के अंदर का मंजर देख उनके होश उड़ गए, जहां पति और दोनों बच्चों के शव पड़े थे।
बताया जा रहा है कि कमरे की दीवार पर एक दर्दनाक संदेश लिखा मिला है और एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि अमरेश कुमार किसी गहरे मानसिक तनाव से गुजर रहा था।
सूचना मिलते ही पुलिस और एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एक ही घर से एक साथ तीन अर्थियां उठने की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है। लोग इस दर्दनाक घटना को सुनकर स्तब्ध हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

2
0 views
1 shares

Comment