हिमाचल के उपमंडल पछाद के मुख्यालय सराहा में स्थित एस वी एन पब्लिक हाईस्कूल में मनाया विश्व महिला दिवस
शंकर विद्या निकेतन पब्लिक हाई स्कूल सराहा में विश्व महिला दिवस बड़े ही हर्षौल्लास, उत्साह, जिज्ञासा और रचनात्मकता के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष (chairman ) महेंद्र पाल नेहरू ने महान महिलाओं के शोध और उनके महत्वपूर्ण आविष्कारों तथा उनके पदों पर प्रकाश डालते हुए किया उन्होंने विद्यार्थियों को महिलाओं के प्रति एक समान सोच अपनाने और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उसके बाद कक्षा आठवीं के छात्रों द्वारा एक नाटिका प्रस्तुत की गई जिसमें विश्व की प्रसिद्ध महिलाओं के चरित्र तथा उनकी उपलब्धियां को प्रस्तुत किया गया जिसमें संदेश दिया गया कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में आज पीछे नहीं है उसके बाद सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा भाषण प्रतियोगिता,कविता पाठ, चार्ट मेकिंग,और मॉडल प्रतियोगिता के माध्यम से समाज से जुड़ी अवधारणा को प्रस्तुत किया गया।
इस विशेष अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष (chairman ) महेंद्र पाल नेहरू,विद्यालय की सलाहकार . सु नंदा आर्या विद्यालय के एम डी प्रिंस नेहरू, विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर रागिनी भटनागर , स्वास्थ्य शिक्षक अनन्या पाठक,उप प्रधानाचार्या संजना शर्मा सहित स्टाफ के सदस्य व विद्यार्थी गण उपस्थित थे।