अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एस एस बी फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित
8 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर एस एस बी फाउंडेशन की ओर से एक सम्मान समारोह का आयोजन दुलालपुर राधानगर मे किया गया। इस अवसर पर समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका, उनके अधिकार और सम्मान पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं के बिना समाज और देश का विकास संभव नहीं है। घर से लेकर हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी मेहनत, त्याग और प्रतिभा से नई ऊंचाइयाँ हासिल कर रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान यह संदेश दिया गया कि एक शिक्षित और सशक्त महिला ही मजबूत परिवार और समृद्ध समाज की नींव रखती है। इसलिए समाज के सभी लोगों का कर्तव्य है कि महिलाओं को समान अधिकार, सम्मान और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करें।
इस अवसर पर एस एस बी फाउंडेशन के निदेशक अर्जुन महतो ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को सम्मानित करते हुए उपहार भी प्रदान किए और उनके योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम का समापन सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए किया।