logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धरती की हरियाली को नष्ट कर रहे लकड़ी ठेकेदार, हरे पेड़ों पर चल रहा आरा — पुलिस प्रशासन मौन, वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी भी चुप

फतेहपुर। धाता नगर पंचायत क्षेत्र में अवैध रूप से हरे पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। सिराथू–धाता मार्ग पर अटेलवा बलुआ पुल के पास दिनदहाड़े हरे-भरे महुआ के पेड़ को काट दिया गया। कटे हुए पेड़ के तने और डालियों के टुकड़े सड़क किनारे पड़े मिले, जिससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश फैल गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में वन माफिया लगातार सक्रिय हैं और हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो क्षेत्र की हरियाली पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।
इस मामले में वन विभाग के रेंजर विवेक शुक्ला ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

1
0 views

Comment