31 महिलाओं का होगा सम्मान
लालसोट
अनुराग सेवा संस्थान की ओर से रविवार को उल्लेखनीय कार्य करने वाली 31 महिलाओं व युवतियों का सम्मान किया जाएगा। संस्थापक सियाराम शर्मा ने बताया कि संस्थान की स्थापना पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत रविवार अपराह्न 3.15 बजे एवीपी महाविद्यालय में अनुराग मातृशक्ति वंदना कार्यक्रम होगा।