logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खानपुर के हितेश की 420वीं रैंक

लालसोट
दृढ़ संकल्प और लगातार मेहनत हो तो असफलता भी सफलता की राह बना देती है। इसका ताजा उदाहरण उपखंड की ग्राम पंचायत खेड़ला खुर्द के गांव खानपुर निवासी हितेशचंद मीणा ने पेश किया है। 23 वर्षीय हितेश ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया 420वीं रैंक प्राप्त कर अपने परिवार, क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है।

हितेश भारतीय रेलवे में ट्रेन मैनेजर के पद पर कार्यरत रेखराज मीणा के पुत्र हैं। उन्होंने वर्ष 2023 में आईआईटी बॉम्बे से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक किया। इंजीनियरिंग के बाद उनके मन में देश और समाज की सेवा करने का सपना था, जिसके चलते उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की।

पहले प्रयास में हितेश साक्षात्कार तक पहुंच गए थे, लेकिन कुछ अंकों से अंतिम चयन सूची में स्थान बनाने से चूक गए। इस असफलता से थोड़ी निराशा जरूर हुई, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य पर डटे रहे। दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की।

1
331 views

Comment