logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हेडलाइन: बाड़मेर में प्रेम प्रसंग का दुखद अंत: युवक-महिला ने बबूल के पेड़ से लगाई फांसी, एफएसएल टीम पहुंची मौके पर

हेडलाइन:
बाड़मेर में प्रेम प्रसंग का दुखद अंत: युवक-महिला ने बबूल के पेड़ से लगाई फांसी, एफएसएल टीम पहुंची मौके पर
बाड़मेर: जिले के सीमावर्ती क्षेत्र हाथला के पुरानी कैंप के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक युवक और एक महिला ने कथित तौर पर प्रेम प्रसंग के चलते बबूल के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार बाखासर पुलिस थानाधिकारी राजूराम ने बताया कि मृतकों की पहचान नवलाराम पुत्र हरिराम (20) जाति भील तथा समझूं पत्नी हरिराम (25) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।
बताया जा रहा है कि घटना देर रात की है, लेकिन परिवारजनों को इसकी जानकारी सुबह लगी। सुबह जब परिजनों ने दोनों को बबूल के पेड़ से लटका हुआ देखा तो तुरंत बाखासर पुलिस थाने को सूचना दी।
सूचना मिलने पर बाखासर थानाधिकारी राजूराम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए।
पुलिस के अनुसार महिला समझूं मूल रूप से देहवा गांव की रहने वाली थी और करीब पांच साल पहले उसकी शादी हाथला गांव में हुई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। सुखदेव गांगुली हाथला की खास रिपोर्ट

5
602 views

Comment