logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रजौली प्रखंड के गढ़दीबौर विद्यालय में शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित.

रजौली प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय गढ़ दीबौर में शनिवार को शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा गरीब एवं वंचित बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के उद्देश्य से एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री अवधेश पासवान के नेतृत्व में विद्यालय परिवार द्वारा संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत दुधी माटी गाँव के गरीब एवं वंचित बच्चों को प्रेरित कर विद्यालय प्रांगण में लाया गया। विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों को बैग, कॉपी, किताब, कलम एवं अन्य शिक्षण सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने और शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा इको क्लब के सक्रिय सदस्यों को उनके उत्कृष्ट कार्य और सहभागिता के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोपालपुर के प्रधानाध्यापक श्री दयानंद सर तथा संकुल समन्वयक श्री पुष्कर सर उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने बच्चों को सम्मानित करते हुए अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करती है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय की शिक्षिकाएँ श्रीमती निर्मला कुमारी, श्रीमती निगार सुल्ताना, श्रीमती प्रियंमश्री, श्रीमती रमकांत ज्योति तथा श्रीमती तब्सुम प्रवीण का विशेष योगदान रहा। सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने मिलकर बच्चों को प्रेरित किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्य अतिथियों ने नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, गढ़दीबौर के प्रधानाध्यापक श्री अवधेश पासवान एवं समस्त विद्यालय परिवार द्वारा किए जा रहे इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी गरीब एवं वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने हेतु सभी को प्रोत्साहित किया।
— विद्यालय परिवार
नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, गढ़दीबौर
प्रधानाध्यापक : श्री अवधेश पासवान

0
0 views

Comment