logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सारंगढ़ ब्रेकिंग न्यूज,,, तालाब किनारे पेड़ पर लटकी मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, क्षेत्र में सनसनी।

रिपोर्ट- सुनील कुमार पुरैना
भटगांव- सारंगढ़ क्षेत्र के ग्राम छिंद में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के तालाब के पास एक पेड़ पर अज्ञात व्यक्ति की लाश लटकी हुई मिली। ग्रामीणों ने जब पेड़ पर शव को लटका देखा तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, छिंद गांव के सालहे जाने वाली मार्ग के तालाब साइड कुछ लोग तालाब की ओर गए थे, तभी उनकी नजर पेड़ पर लटके हुए शव पर पड़ी। इसके बाद तुरंत गांव में खबर फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर रवाना हो चूका है

पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हत्या है या आत्महत्या। फिलहाल सूत्र बताते है की मृतक सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले का नहीं है बल्कि कटगी साइड का है और उनका छिंद क्षेत्र के गांव कुधरी ससुराल बताया जा रहा है मृतक छिंद मे सेलून का काम करता है और मृतक का नाम देवेंद्र श्रीवास बताया जा रहा है फिलहाल कुछ पुलिस जाँच मे जुटी।

0
201 views

Comment