logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हमीरपुर: स्कूल पढ़ाने निकले शिक्षक… कुछ देर बाद रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में एक सरकारी अध्यापक का शव रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुरेंद्र यादव (38) पुत्र कालका प्रसाद निवासी सिरड़ा, थाना सुमेरपुर के रूप में हुई है। वह सुमेरपुर ब्लॉक के गहतौली गांव के प्राथमिक विद्यालय में सरकारी शिक्षक के पद पर तैनात थे।

बताया जा रहा है कि सुरेंद्र यादव रोज की तरह घर से स्कूल पढ़ाने के लिए निकले थे, लेकिन कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने भमौरा रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक के किनारे उनका शव पड़ा देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई।

घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

बताया जाता है कि सुरेंद्र यादव अपने पीछे बूढ़े माता-पिता, पत्नी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। उनकी बड़ी बेटी दिव्यांशी (14), दूसरी बेटी तेजस्विनी (13), तीसरी बेटी मानसी (9) और सबसे छोटा बेटा आर्यन (4) है।

मृतक के पिता कालका प्रसाद दूरसंचार विभाग में मंडल अभियंता के पद पर बांदा में तैनात रह चुके हैं। इस दुखद घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।

👉 आखिर सरकारी शिक्षक की मौत कैसे हुई? हादसा या कुछ और? आप क्या सोचते हैं कमेंट करके जरूर बताएं।
फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।


1
437 views

Comment