logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शामली: घने कोहरे का कहर, डिवाइडर से टकराकर ट्रक पलटा; चालक गंभीर रूप से घायल


​थानाभवन (शामली): उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में आज सुबह घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बागपत निवासी एक ट्रक चालक ईंटों से भरा ट्रक लेकर ननौता की ओर जा रहा था, तभी दृश्यता कम होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर खांद्रावली बाईपास पर डिवाइडर पर चढ़ गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नसीम (निवासी बागपत) अपने ट्रक में ईंटें लादकर ननौता की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक खांद्रावली बाईपास के पास पहुँचा, घने कोहरे के कारण सड़क साफ दिखाई नहीं दी। इसी बीच ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक नसीम गंभीर रूप से घायल हो गया।​सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुँचे एम्बुलेंस चालक सोनू और ईएमटी (EMT) दीपक सैनी ने घायल नसीम को शुरुआती प्राथमिक उपचार दिया और तुरंत सीएचसी (CHC) थानाभवन में भर्ती कराया।
​हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर
​थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद नसीम की हालत को चिंताजनक बताया। चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
​नोट: सर्दी के मौसम में कोहरा बढ़ने के कारण प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और वाहनों की गति धीमी रखने की अपील की है।
​रिपोर्ट: शुभम मित्तल, ब्यूरो।

2
89 views

Comment