logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कृषि मंडी टिन शेड पर व्यापारियों का कब्जा: किसानों को फसल रखने में परेशानी, हटाने की मांग

बकानी कृषि उपज मंडी में इन दिनों जिंसों की बंपर आवक हो रही है, लेकिन किसानों को अपनी फसल रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है। किसानों का आरोप है कि मंडी के टिन शेड पर कुछ व्यापारियों ने कब्जा कर रखा है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों ने बताया कि वे सुबह 5 से 6 बजे के बीच मंडी पहुंचकर अपनी फसल खाली जगह पर उतार देते हैं। हालांकि, इसके बाद आने वाले किसानों को फसल रखने के लिए जगह नहीं मिलती और उन्हें अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में ही फसल लेकर खड़ा रहना पड़ता है।


किसान भैरूलाल, सम्पत और मांगीलाल ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि वे अपनी फसल बेचने मंडी आए थे। उनके अनुसार, जिस जगह पर किसानों को अपनी उपज रखनी चाहिए, वहां व्यापारियों ने लंबे समय से अपना माल बोरियों में भरकर टिन शेड में जमा कर रखा है।


किसानों ने मंडी प्रशासन से मांग की है कि मंडी परिसर में व्यापारियों द्वारा किए गए कब्जे को जल्द हटाया जाए। इससे मंडी में आने वाले किसान अपनी फसल सुरक्षित तरीके से टिन शेड के नीचे रखकर बिक्री कर सकेंगे।

वहीं, किसान संपत ने बताया, "हम अपनी फसल बेचने मंडी आए थे, लेकिन टिन शेड पर व्यापारियों का माल पड़ा होने के कारण जगह नहीं मिली। इस वजह से हमें अपना माल खुले में खाली करना पड़ा।"

इस संबंध में मंडी सचिव गोविंद सिंह ने कहा, "यह मामला मेरी जानकारी में नहीं था। जल्द ही टिन शेड के नीचे रखा व्यापारियों का माल हटवा दिया जाएगा।"

Aima media jhalawar

2
500 views

Comment