logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भगत सिंह कॉलोनी में पाइप लाइन से व्यर्थ बह रहा पानी

झालावाड़| शहर के साकेत नगर में नाले पर रैलिंग ही नहीं है। इसके चलते लोगों को काफी समस्याएं आ रही हैं। कई वाहन यहां पर गिर भी चुके हैं जिनको निकलने में भी लोगों को परेशानी आई। ऐसे में नगरपरिषद इस और ध्यान ही नहीं दे पा रही है।
- राजू शर्मा, झालावाड़।

साकेत नगर में नाले पर रैलिंग नहीं, खतरा

झालावाड़। शहर के भगत सिंह कॉलोनी में पाइप लाइन से व्यर्थ पानी बह रहा है। यह पानी घरों के आसपास भरा रहता है। इसके चलते दिनभर लेागों को परेशानी होती है। पीएचईडी के अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। एक ओर लोगों को गर्मी में पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ती है वहीं दूसरी ओर हर दिन पेयजल व्यर्थ बह रहा है। कई बार शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

- आदित्य मीणा

गंदे नाले से आ रही आमजन को दुर्गंध


झालावाड़| शहर में महिला शिक्षण विहार के बाहर गंदा और कच्चा नाला है। इसके चलते यहां महिला शिक्षण विहार की बालिकाओं को काफी परेशानियां आ रही हैं। इस नाले की सालों में भी सफाई नहीं हो पाती है। जिसके चलते बालिकाओं को बीमारियों को डर बना रहता है।

- हर्षित शर्मा


झालावाड़| शहर के पुरानी जेल रोड पर स्थित इमाम सागर मस्जिद के सामने कचरा फैला रहता है। अभी रमजान का पवित्र माह चल रहा है, दिनभर यहां पर नमाजी अपनी नमाज अदा करने आते हैं। यहां पर कचरे के कारण मवेशी जमा रहते हैं, कई बार तो दुकानों का नुकसान कर चुके हैं। यहां दिनभर इतनी बदबू रहती है कि आस-पास के दुकानदारों को मुश्किल हो रही है। इस बारे में कई बार नगर परिषद को अवगत करा चुके हैं। लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है।


- नवाज खान झालावाड़। शहर के तबेला रोड दर्जियों के मंदिर के पास सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। इसके चलते लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो रहा है। वाहन जब इस मार्ग से निकलते हैं तो लोगों के गंदे पानी के छीटें लगते हैं। ऐसे में कई बार विवाद की स्थिति भी पैदा हो जाती है।


- गणेश सुमन, झालावाड़।

झालावाड़। शहर में आहू नदी से देवरीघटा तक पूरा रोड उखड़ा हुआ है। इसके चलते सुकेत और कोटा से आने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार रोड उखड़ने से यहां दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, लेकिन फिर भी केाई सुनवाई नहीं हो पा रही है।

- रामविलास, झालावाड़।


झालावाड़| शहर की गोदाम की तलाई पर सड़क के बीच में गहरा गड्‌ढा हो रहा है। इस गड्‌ढे में ढकान नहीं होने के चलते अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। आस-पास घर होने के कारण यहां बच्चें खेलते रहते हैं, जिससे इस गड्ढे में छोटे बच्चों के गिरने का भी अंदेशा बना र​हता है। कई वाहन चालक यहां दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं, लेकिन नगरपरिषद के अधिकारी इस गड्ढे पर ढकान ही नहीं करवा पा रहे हैं। लोगों ने जल्द से जल्द इस गड्ढे पर ढकान या कोई ओर विकल्प के साथ समाधान करने की मांग की है।

- नितेश सुमन, झालावाड़।


Aima media jhalawar

1
192 views

Comment