logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

24 साल पुराना पूर्व सांसद पर शूटआउट मामला: सतेंद्र सिंह बबलू और विनोद सिंह की तरफ़ से बहस पूरी, शेष अभियुक्तों की बहस के लिए अदालत ने 11 मार्च की तिथि

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र में 24 साल पहले टकसाल सिनेमा के पास पूर्व सांसद धंनजय सिंह पर हुआ जानलेवा हमले का मामला फिर गरमा गया है। धनंजय सिंह पर हमले के आरोपियों में नामजद चार हमलावरों को गैंगस्टर केस में बरी होने के बाद मुख्य केस का ट्रायल तेज हो गया है। जिसको लेकर विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) यजुवेंद्र विक्रम सिंह की अदालत में शनिवार को सुनवाई हुई। अदालत में अभियुक्त सत्येंद्र सिंह बबलू और विनोद सिंह की बहस पूरी हो गई, शेष अभियुक्त विधायक अभय सिंह, एमएलसी विनीत सिंह, संदीप सिंह और संजय सिंह रघुवंशी की बहस के लिए अदालत ने 11 मार्च की नियत मुक़र्रर कर दी। अदालत में अभियोजन की ओर से एडीजीसी विनय सिंह और वादी के निजी अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी, शशिकांत राय उर्फ चुन्ना, विपिन शर्मा और आदित्य वर्मा भी रहे। वही वादी धनंजय सिंह भी मौजूद रहे। कोर्ट में बचाव पक्ष की तरफ़ से अधिवक्ता वरुण प्रताप सिंह भी रहे।

*क्या है पूरा मामला?*
✨4 अक्टूबर 2002 को तत्कालीन विधायक और पूर्व सांसद धनंजय सिंह अपने साथियों के साथ सफारी वाहन से जौनपुर लौट रहे थे। इसी दौरान वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत नदेसर स्थित टकसाल सिनेमा हॉल के पास बोलेरो से उतरे अभय सिंह और उनके 4–5 साथियों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में धनंजय सिंह, उनके गनर, चालक समेत कई लोग घायल हो गए। इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को मलदहिया स्थित सिंह मेडिकल में भर्ती कराया गया, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए। इस मामले में वादी धनंजय सिंह ने गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना में नाम सामने आने पर पुलिस ने विनीत सिंह, संदीप सिंह, संजय सिंह रघुवंशी, विनोद सिंह और सतेन्द्र सिंह को भी नामजद कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।

5
47 views

Comment