logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुरैना जिले के सुदूर अंचल के अंतिम छोर तक के व्यक्ति को नेत्र शिविर का संदेश पहुंचे - विधानसभा अध्यक्ष

मुरैना जिले के सुदूर अंचल के अंतिम छोर तक के व्यक्ति को नेत्र शिविर का संदेश पहुंचे- विधानसभा अध्यक्ष

13 मार्च को किसान सम्मेलन पुलिस परेड ग्राउंड में, नेत्र शिविर का होगा शुभारंभ

प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी विशाल नेत्र शिविर एवं निःशुल्क नेत्र परीक्षण तथा मोतियाबिंद के ऑपरेशन 15, 16 व 17 मार्च को जिला चिकित्सालय मुरैना में किए जायेंगे। इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शनिवार को मुरैना शहर में स्थित एक निजी गार्डन में संबोधित करते हुये कहा कि मुरैना जिले के सुदूर अंचल के अंतिम छोर तक के व्यक्ति को नेत्र शिविर का संदेश पहुंचे ताकि वे इस वृहद नेत्र शिविर में लाभ उठा सकें। वे आज मुरैना, जौरा, कैलारस, सबलगढ़ क्षेत्र के लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुरैना-श्योपुर के सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर, श्री कमलेश कुशवाह, श्री अरूण तोमर, डॉ योगेशपाल गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमानय नागरिक मौजूद थे।
विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विशाल नेत्र शिविर का शुभारंभ पुलिस परेड ग्राउंड मुरैना में 13 मार्च से शुरू होगा। इसी दिन विशाल किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में निर्धन परिवारों के वे व्यक्ति जिनकी आंखों की रोशनी कम हो रही है, उनकी निःशुल्क जांच एवं मोतियाबिंद के निःशुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे। इसके लिए 14 मार्च को सिविल हॉस्पीटल अंबाह, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोरसा, आसमानी माता मंदिर ग्राम ओरेठी पोरसा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र किर्रायच, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुमावली और जिला चिकित्सालय मुरैना में जांच शिविर प्रातः 9 बजे से सायं 4ः30 बजे तक होंगे।
15 मार्च को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जौंहा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दिमनी, सिविल हॉस्पीटल खड़ियाहार, सिविल हॉस्पीटल बानमौर और जिला चिकित्सालय मुरैना में जांच शिविर प्रातः 9 से सायं 4ः30 बजे तक होंगे। इसी प्रकार 16 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सबलगढ़, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कैलारस, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहाडगढ़, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रिठौराकलां और जिला चिकित्सालय मुरैना में प्रातः 9 से सायं 4ः30 बजे तक जांच की जाएंगी।
बैठक में बताया गया कि मोतियाबिंद के ऑपरेशन 15,16 एवं 17 मार्च को जिला चिकित्सालय मुरैना में किए जाएंगे। मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए मरीज दो पासपोर्ट साइज फोटो, वोटर आईडी या आधार कार्ड की फोटोकॉपी एवं मोबाइल नंबर साथ लेकर आएं।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh #MadhyaPradesh

14
686 views

Comment