logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

#Worldwomenday पर होटल में कार्यक्रम संपन्न हुआ

#worldwomenday पर होटल में कार्यक्रम संपन्न हुआ

भारत सरकार द्वारा फिट इंडिया कार्निवल 2026 का आयोजन किया जा रहा है । इसी अंतर्गत आज 07 मार्च 2026 को जिले में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 अंतर्गत फिट इंडिया विमेंस वीक 6 मार्च से 10 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं व किशोरियों की सहभागिता सुनिश्चित कर उन्हें स्वास्थ्य फिटनेस एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना है । कार्यक्रम में आत्मरक्षा तथा सुरक्षा जागरूकता खेल प्रतियोगिताएं, योगाभ्यास व्यायाम जागरूकता, जेंडर सेंसिटाइजेशन आदि गतिविधियों के साथ प्रमुख हेल्पलाइन नंबर 181 1098 112 1930 आदि की जानकारी दी गई । कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी श्रीमती नेहा शर्मा ने साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया की जानकारी दी ।
इस अवसर पर आशा सिकरवार द्वारा सेव गर्ल चाइल्ड पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 की जानकारी दी एवं श्रीमती शिल्पी जैन द्वारा जेंडर सेंसिटाइजेशन के ऊपर बताया गया ।

होटल रेडिएंट इन मे मुरैना जिले की प्रतिष्ठित महिला उद्यमियों को बुलाकर सम्मानित किया गया..। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती दिव्या शर्मा (शास्त्रीय संगीत गायक )उपस्थित रही एवं सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष श्रीमती पूनम दंडोतिया , बिहारी कॉन्वेंट स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती शिल्पी जैन एवं मुरैना से प्रतिष्ठी महिलाए शिवहरे महिला मंडल से जिला अध्यक्ष अंजना शिवहरे ,जे ए सी मुरैना जागृति से इटीई माहेश्वरी ,अपना घर से अंजना गर्ग ,कोषाध्यक्ष कविता सिंगल, लायंस क्लब इलीट से नीता बाँदिल अग्रवाल युवा मंच एकता गोयल ,डॉ नीरज गुप्ता पूर्व किशोर न्याय बोर्ड उपस्थित रही ।

कार्यक्रम का आयोजन प्रशासक वन स्टॉप सेंटर व संचालन. परियोजना अधिकारी. मुरैना ग्रामीण श्रीमती निशा शंखवार द्वारा किया गया, कार्यक्रम में विभाग की सभी पर्यवेक्षक भी उपस्थित रहे।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #women Jansampark Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

49
1066 views

Comment