logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शनिधाम मंदिर में आज से श्री विघ्न विनाशक गणपति नवकुण्डीय महायज्ञ, द्वारिकाधीश मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा


जालौन। नगर के शनिधाम गूढ़ा मंदिर प्रांगण में 8 मार्च से 14 मार्च 2026 तक श्री विघ्न विनाशक गणपति नवकुण्डीय महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत रविवार को अपराह्न 1 बजे द्वारिकाधीश मंदिर से निकलने वाली भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। यह जानकारी मंदिर के महंत ब्रजेश महाराज ने दी।
उन्होंने बताया कि महायज्ञ के अंतर्गत प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक यज्ञ तथा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा। 9 मार्च सोमवार को वेदी पूजन एवं अग्नि स्थापना होगी, जबकि 14 मार्च शनिवार को पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ का समापन किया जाएगा।
कार्यक्रम में कथा का वाचन श्री श्री राजेश्वरानन्द सरस्वती (रामायणी जी) द्वारा किया जाएगा। वहीं यज्ञाचार्य के रूप में पं. मिथलेश जी महाराज (कासिमपुर सिम्हारा) मौजूद रहेंगे। आयोजन में महंत श्री गुरुप्रसाद रामायणी (अमर शांति आश्रम पचोखरा धाम) का सान्निध्य भी प्राप्त होगा।
महंत ब्रजेश महाराज ने बताया कि इस महायज्ञ का उद्देश्य विघ्न-बाधाओं का निवारण, व्यापार एवं रोजगार में वृद्धि तथा जनमानस के जीवन में सुख-समृद्धि लाना है। साथ ही मंदिर के सुंदरीकरण एवं सत्संग भवन निर्माण के लिए भी श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की गई है।
महायज्ञ के अध्यक्ष श्री श्री 1008 मंडलेश्वर सिद्धराम दास जी महाराज रहेंगे। यह आयोजन श्री शनिधाम सेवा समिति तथा नगर एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से किया जा रहा है।
महायज्ञ के उपरांत 15 मार्च रविवार को दोपहर 2 बजे से भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
रिपोर्ट
राजू पाटकार..

2
36 views

Comment