logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने 6.78 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास


उरई (जालौन)। जनपद जालौन में उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को सिंचाई एवं जल संसाधन से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का विधि-विधान से भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 6.78 करोड़ रुपये है।
मंत्री ने बेतवा नहर प्रखण्ड प्रथम के अंतर्गत जिलेदारी कार्यालय (द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ) के नव निर्माण कार्य का शिलान्यास किया, जिसकी परियोजना लागत 349.19 लाख रुपये है। इसके साथ ही उरई स्थित निरीक्षण भवन के नव निर्माण कार्य का भी भूमि पूजन किया गया, जिसकी लागत 329.53 लाख रुपये है।
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सिंचाई व्यवस्थाओं को मजबूत करने और विभागीय ढांचे को आधुनिक बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। बेतवा नहर प्रखण्ड से जुड़े इन भवनों के निर्माण से विभागीय कार्यों के संचालन में सुविधा होगी और किसानों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि इनका लाभ जल्द से जल्द आमजन और किसानों को मिल सके।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार सहित सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता धर्म घोष, सहायक अभियंता वसीम राजा, अंकित कुमार सिंह तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट
राजू पाटकार...

8
1454 views

Comment