राहगीरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो
पूर्व मंत्री खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने नगरपालिका खुरई को दिए निर्देश
खुरई//- भूपेंद्र सिंह (पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक) ने नगर के बायपास स्थित के के पैलेस के पास शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराने के निर्देश नगर पालिका खुरई को दिए हैं।
बताया गया है कि इस स्थान पर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान भूसा विक्रय करने आते हैं। इसके अलावा रोजाना कई ग्रामीण और राहगीर भी इस मार्ग से गुजरते हैं। गर्मी के मौसम को देखते हुए यहां पेयजल की सुविधा न होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए विधायक भूपेंद्र सिंह ने नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि के के पैलेस बायपास क्षेत्र में जल्द से जल्द शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि यहां आने वाले किसान, ग्रामीणों और राहगीरों को राहत मिल सके।
नगर पालिका द्वारा शीघ्र ही पेयजल की व्यवस्था किए जाने की बात कही गई है,
नगर पालिका परिषद खुरई के सीएमओ राजेश मेहतेले ने संबंधित अमले को उक्त व्यवस्था को तत्काल लागू करने के निर्देश दिए हैं अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है,कि किसी भी समय पेयजल की उपलब्धता में बाधा न आए