logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बरनाला से गोहाना के लिए बस रवाना, 90 दिवसीय अखंड जाप की पूर्ण आहुति पर भक्तों में उत्साह


बरनाला: 90 दिवसीय अखंड जाप की पूर्ण आहुति के उपलक्ष्य में आज बरनाला से गोहाना के लिए श्रद्धालुओं की बस श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ रवाना हुई। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम की अगुवाई मुख्य प्रधान सेवक श्री कुलविंदर कुमार काला जी ने विशेष रूप से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारा, प्रेम और आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ती है।
बस रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किया और प्रभु का आशीर्वाद लेकर अपनी यात्रा शुरू की। श्रद्धालुओं ने बताया कि 90 दिनों तक चले अखंड जाप की पूर्ण आहुति के बाद गोहाना में भी विशेष धार्मिक सत्संग आयोजित किया जाएगा
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और सभी ने यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की कामना की।

16
1694 views
1 shares

Comment