"रिश्वतखोर पुलिस कर्मी पर गिरी गाज "
भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए si सुमन जी झा,
रिश्वतखोर पुलिसकर्मी पर गिरी गाज,
पुलिस की वर्दी कानून और न्याय की रक्षा के लिए होती है, लेकिन जब वही वर्दी भ्रष्टाचार का प्रतीक बन जाए तो समाज का भरोसा टूटने लगता है। मुजफ्फरपुर में पुलिस अवर निरीक्षक सुमनजी झा पर हुई कार्रवाई इसी सच्चाई को उजागर करती है।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा 11 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तारी और बाद में जांच में सामने आए गंभीर आरोपों ने यह साफ कर दिया कि भ्रष्टाचार केवल छोटी रकम तक सीमित नहीं है, बल्कि कई बार यह पूरे सिस्टम को प्रभावित करता है।
तिरहुत प्रक्षेत्र के डीआईजी चंदन कुशवाहा द्वारा की गई यह कार्रवाई पुलिस महकमे के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रही तो आम जनता का भरोसा प्रशासन और कानून व्यवस्था पर मजबूत होगा।